Breaking News

### PET परीक्षार्थियों के मददगार बने सद्भावना मंच के कार्यकर्ता

Spread the love

100 अभ्यर्थियों के ठहरने और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की

बदायूं। उत्तर प्रदेश PET परीक्षा देने दूसरे जिलों से पहुंचे करीब 100 अभ्यर्थियों के लिए सद्भावना मंच ने ठहरने और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की। मंच के कार्यकर्ता देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे और परेशान परीक्षार्थियों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया। सुबह नाश्ता कराने के बाद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने का रास्ता भी बताया।

डॉ. इत्तेहाद आलम ने कहा कि विद्यार्थियों की मदद करना सच्ची जनसेवा है। इस कार्य में मुहम्मद शादाब, सरफराज अब्बासी, डॉ. साबीह खान, अशर खान, सुबोध यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामलीला मंच पर हनुमान-विभीषण मिलन और लंका दहन की लीला का मंचन

Spread the love बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौलीगंज के रंगमंच पर हनुमान-विभीषण मिलन और लंका …