Breaking News

वीबी-जी राम जी के 375 विकास कार्यों के क्रियान्वयन को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

आसफपुर। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी’ के तहत स्वीकृत 375 कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार, प्रभारी हरीश उपाध्याय तथा वीबी-जी राम जी पीलीभीत के उपायुक्त हेमंत कुमार की मौजूदगी में ईश वंदना के साथ हुई। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गंगवार एवं यशवंत कुमार सक्सेना ने प्रतिभागियों को योजना के तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
28 और 29 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पीलीभीत, रामपुर एवं सम्भल जनपद के खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में पुनीत कुमार, बीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, मो. आसिफ, शुभम सक्सेना, लियाकत अली, वेद प्रकाश, गोविंद राम मौर्य, अनामिका, विनोद सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हैं। संस्थान के कार्यक्रम प्रदर्शक वीरपाल सिंह, साहिल यादव व आकाश कुमार व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में हुआ विश्व शांति पर विमर्श, वक्ताओं ने परखी यूएन की भूमिका

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीति …