Breaking News

शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

Spread the love


औरछी चौराहे पर ठेका हटाने की मांग, आबकारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के औरछी चौराहे पर संचालित शराब की दुकान के विरोध में शनिवार शाम दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाएं ठेके के सामने बैठ गईं और दुकान बंद कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान के आसपास जुआ और सट्टेबाजी की गतिविधियां होती हैं, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। शराब के कारण परिवारों में विवाद और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

सूचना पर पहुंचे बिसौली के आबकारी निरीक्षक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने महिलाओं से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि ठेके को हटाने या स्थानांतरित करने का अधिकार आबकारी विभाग के पास है। जुआ और सट्टेबाजी के आरोपों की पुलिस जांच कराएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ओरछी चौराहे पर शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का हंगामा**

Spread the love** ** **बदायूं।** ओरछी चौराहे पर स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग …