Breaking News

*वनस्पति विज्ञान के सेमिनार में आवृत्तबीजी पौधों के आर्थिकी और बहुउद्देशीय उपयोगिता पर हुई चर्चा*

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला में आवृतबीजी पौधों के कुल पैपेवरेसी के बहुद्देशीय लाभ और आर्थिक पर चर्चा हुई। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिखा शाक्य ने पैपेवरेसी कुल के परिचय, वर्गीकरण, कायिक लक्षण, पुष्प लक्षण, पुष्पीय सूत्र तथा आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। छात्रा ने बताया कि इस कुल के पौधे प्रायः एकवर्षीय शाक होते हैं जिनमें सफेद तथा पीले रंग का दूधिया स्राव पाया जाता है। इस कुल का प्रमुख उदाहरण अफीम है जिसके लेटेक्स से मोर्फिन, पैपावरिन जैैसी महत्वपूर्ण औषधियां मिलती हैं तथा बीज खसखस को मिठाइयों तथा मसालों में प्रयोग किया जाता है। सत्यानाशी तथा कैलिफोर्निया पोपी औषधीय एवं सजावटी दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आदित्य दुबे ने आवृत बीजी पौधे के कुल रोजेसी कुल के परिचय वर्गीकरण कायिक लक्षण पुष्प लक्षण पुष्पीय सूत्र आर्थिक महत्व के बारे में बताया। संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ सरिता ने किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में टॉप-10 में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक कादरचौक की बीआरसी असरासी पर आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को …