Breaking News

टीएमयू की रन फॉर यूनिटी जोश से लबरेज़

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भावपूर्ण स्मरण, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा यूनिवर्सिटी का कैंपस

मुरादाबाद। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के अवसर पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का पवेलियन जोश, जज़्बा और जुनून से लबरेज़ नजर आया। रन फॉर यूनिटी में आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. निथीश मिश्रा, सीसीएसआईटी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अशोक सिंह, ज्वॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, डॉ. रूपल गुप्ता,डॉ. उपेंद्र मलिक, एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ.रवि प्रकाश सिंह, एआर श्री दीपक मलिक आदि ने नेतृत्व में स्टुडेंट्स ने घंटाघर से दौड़ लगाई। हौसला अफजाई के लिए चीफ वॉर्डन डॉ. विपिन जैन की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही. यह दौड़ पवेलियन से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज, आवासीय भवन, शारीरिक शिक्षा कॉलेज होते हुए पुनः पवेलियन पहुंची। रैली के दौरान स्टुडेंट्स के हाथों में तिरंगा, तो लबों पर भारत माता की जय के नारे थे। यूनिवर्सिटी का कैंपस नारों से गूंज उठा. रन फॉर यूनिटी में जोश के संग विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में एनएसएस कॉर्डिनेटर्स- डॉ. अश्विन शर्मा, मो.तौहिद अहमद, डॉ. वैभव राठौर, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. अभिनव सक्सेना, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. डालचंद,डॉ. हरीश शर्मा,डॉ. बैजनाथ दास, श्री दीपक विश्वकर्मा,मौ. सलीम श्री गौरव कुमार आदि भी शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, बच्चों की प्रगति पर हुआ मंथन

Spread the love**पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक रिपोर्ट साझा, बेहतर भविष्य …