Breaking News

पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने व हटाने की साजिश पर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूँ। शहर के पटेल चौक पर स्थापित देश के लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को एनएचएआई निर्माण कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने और वहां से हटाने की साजिश को लेकर कुर्मी समाज व भारतीय पटेल महासभा में भारी रोष फैल गया है। नाराज समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार, भारतीय पटेल महासभा द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को पटेल चौक पर इस प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया था। आरोप है कि 28 अक्टूबर को एनएचएआई निर्माण कंपनी ने स्थल के फर्श व चबूतरे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। महासभा पदाधिकारियों का कहना है कि जब कंपनी के इंजीनियर मोहम्मद मुदस्सिर से बात की गई, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए प्रतिमा को पूरी तरह हटाने की बात कही।
कार्यदायी संस्था के इस रवैये से पटेल अनुयायियों की भावनाओं को भारी ठेस पहुँची है। समाज के प्रतिनिधियों ने सख्त चेतावनी दी है कि प्रतिमा को हटाने की साजिश पर तत्काल रोक लगाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की सम्मानपूर्वक मरम्मत कराई जाए। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था व प्रशासन की होगी।
इस दौरान कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट, रवीश पटेल उर्फ टिंकू, जोगेंद्र सिंह पटेल, नरेश पटेल, बृजकिशोर पटेल, विजेन्द्र सिंह पटेल, शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट, सुदीप पटेल, प्रदीप सिंह, सतीश चन्द्र, प्रेमपाल, महेश व आशीष पटेल सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब की दुकानों में नकबजनी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद बदायूं की थाना कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में नकबजनी …