Breaking News

संस्कृत महाविद्यालय में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई

Spread the love

महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य के संरक्षण में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर आचार्य वेदव्रत आर्य ने दोनों महापुरुषों के जीवन, त्याग, तपस्या और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य वेद मित्र आर्य ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।

वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य शिव सिंह यादव, आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त और अंकित गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीआई में लापरवाही पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा रुख

Spread the loveकानपुर देहात के 3 तत्कालीन एसडीएम पर 25 हजार का जुर्माना लखनऊ। सूचना …