पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बदायूं। भारतीय पटेल महासभा की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा कि आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं जिलाध्यक्ष रवीश पटेल उर्फ टिंकू ने कहा कि उनके जीवन आदर्श, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर जोगेंद्र सिंह पटेल, शिवेंद्र पटेल, राघवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजीव सिंह, सतीश चंद्र सिंह, अनंत राठौर सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat