Breaking News

ओरछी चौराहे पर शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का हंगामा**

Spread the love

**
**महिलाओं ने जताई नाराजगी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया**

**बदायूं।** ओरछी चौराहे पर स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर कुछ महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि ठेके पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य शराब पीने आते हैं, जिससे घरों में परेशानी होती है। इसी को लेकर महिलाओं ने ठेका अन्य स्थान पर हटवाने की मांग उठाई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

### PET परीक्षार्थियों के मददगार बने सद्भावना मंच के कार्यकर्ता

Spread the love100 अभ्यर्थियों के ठहरने और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की बदायूं। उत्तर प्रदेश …