Breaking News

दहेमी गांव में बंदर का आतंक, चार दिन में चार ग्रामीणों पर हमला

Spread the love

महिला की हालत गंभीर, ऋषिकेश एम्स में चल रहा इलाज; ग्रामीणों में दहशत

सिलहरी। ब्लॉक सलारपुर के ग्राम दहेमी में आक्रामक बंदर के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले चार दिनों में बंदर चार लोगों को घायल कर चुका है। अतेंद्र के पैर और महिपाल के हाथ में बंदर ने काटकर जख्म कर दिए। वहीं सोमवती पर छत पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। शनिवार को बंदर ने अजय राठौर पर हमला कर उनके हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लगातार हमलों से ग्रामीणों ने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदर को पकड़ने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …