Breaking News

दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी

Spread the love

चेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों में होगा निर्माण

बदायूं। दीपावली के अवसर पर बदायूं शहर को विकास कार्यों की सौगात मिली है। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने 1 करोड़ 62 लाख 18 हजार रुपये की लागत से 12 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इनमें प्रमुख मार्गों पर हॉटमिक्स सड़क, गलियों में सीसी रोड, नाला निर्माण और पार्कों के विकास कार्य शामिल हैं। वाटर वर्क्स रोड, सुभाष चौक-नई सराय मार्ग, लावेला चौक-छह सड़का सहित कई स्थानों पर सड़कें बनाई और सुधारी जाएंगी। साथ ही अंबेडकर पार्क में फर्श, एसके कॉलेज में पार्किंग और वाटर वर्क्स परिसर में भी निर्माण कार्य होंगे। इन कार्यों से शहरवासियों को आवागमन और जलनिकासी में राहत मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामलीला मेले में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Spread the loveदातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में आयोजित रामलीला मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना …