Breaking News

गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सिलेंडर बरामद

Spread the love

जरीफनगर पुलिस ने दहगवां के बागवाला तिराहे से पकड़ा, आरोपी को भेजा जेल

बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नगरिया मुतालिका फत्तनपुर निवासी महिपाल ने 30 अक्टूबर को घर से गैस सिलेंडर चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिंस निवासी दहगवां को बागवाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज, 64 वाहनों के काटे चालान

Spread the love### बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज, 64 वाहनों के काटे चालान परिवहन …