### दुकान की दीवार काटकर एक लाख की नकदी चोरी, खेत से पांच क्विंटल धान भी ले गए चोर
वगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा वगरैन में चोरों ने आंवला रोड स्थित खान ट्रेडर्स दुकान की पिछली दीवार काटकर गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं, मंगलवार रात गांव पेपल में किसान के खेत से करीब पांच क्विंटल धान भी चोरी हो गए। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष है।
Budaun Amarprabhat