बदायूं। उपभोक्ताओं को सही वजन और माप में सामान उपलब्ध कराने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दातागंज क्षेत्र की राम श्री देवी इंडेन गैस एजेंसी, वजीरगंज के तीन सर्राफा प्रतिष्ठानों तथा बिसौली, सैदपुर और वजीरगंज की मिठाई दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विभागीय जांच में गैस सिलेंडरों में कम वजन और मिठाई की तौल से संबंधित गड़बड़ियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार तौल करने और मिठाई के डिब्बे का वजन अलग रखने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat