ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर तिराहे पर स्थित देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेका आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि ठेके पर सुबह पांच बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूचना पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आबकारी निरीक्षक ने सेल्समैनों को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पहले बिक्री न करने की हिदायत दी और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
Budaun Amarprabhat