चेयरपर्सन फात्मा रजा ने शिलापट का किया लोकार्पण, पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे मौजूद
बदायूं। शहर में पथिक चौक से सरदार भगत सिंह चौक तक की सड़क अब आईपीएस स्वर्गीय केवल खुराना मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इस मार्ग के नामकरण संबंधी शिलापट का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन फात्मा रजा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि स्वर्गीय केवल खुराना ने पुलिस सेवा के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। उन्होंने मार्ग को रोशनी से जगमग करने की बात भी कही। इस मौके पर स्वर्गीय केवल खुराना के पिता अशोक खुराना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सभासद और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat