लालपुल से शहीद भगत सिंह चौक तक 103 आधुनिक पोल लाइटों का किया उद्घाटन
बदायूं। दीपावली के अवसर पर शहरवासियों को रोशनी की सौगात देते हुए पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने लालपुल चौराहे से खेड़ा नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक लगाई गई 103 डेकोरेटिव और ऑक्टागोनल पोल लाइटों का उद्घाटन किया। लालपुल, संगीता चौक, मढ़ई चौक और पथिक चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर लाइटें चालू की गईं। इससे पूरा मार्ग आधुनिक एलईडी रोशनी से जगमगा उठा। आबिद रजा ने कहा कि इससे राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। चेयरमैन ने बताया कि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और चौराहों को भी आधुनिक लाइटों से रोशन करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में कई सभासद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat