बोल बम रोड किनारे रहने को मजबूर ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षित आवासीय भूमि की लगाई गुहार
बदायूं। विकासखंड उसावां के थाना उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम कदम नगला में गंगा नदी के कटान से 40 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पहले आई बाढ़ में उनके पक्के मकान और गृहस्थी का सामान नदी में समा गया था। इसके बाद से पीड़ित परिवार बोल बम रोड किनारे झोपड़ी और तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उन्हें उचित मुआवजा और सुरक्षित आवासीय भूमि नहीं मिल सकी है। सर्दी शुरू होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता तथा सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat