सहसवान। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में सहसवान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला चंदनपुर निवासी सूरज यादव पुत्र चंद्रकेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसी पोस्ट कर रहा था, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक रोहित सिंह और कांस्टेबल अवनेश कुमार की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat