Breaking News

शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारम्भ, किसानों की पहली बैलगाड़ी और ट्रॉली का हुआ स्वागत

Spread the love

बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ शनिवार को एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने हवन-पूजन के साथ किया। इस दौरान ग्राम शेखूपुर के बृजभान की पहली बैलगाड़ी और बदरपुर के अमित पटेल की गन्ना ट्रॉली की तौल कराकर किसानों को उपहार भेंट किए गए। इसके बाद डोंगा पूजन, सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। भंडारे का भी आयोजन हुआ। प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने किसानों से स्वच्छ एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में महिला और मासूम की हत्या से सनसनी, गांव में मचा हड़कंप

Spread the loveबिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव की घटना, सूचना पर पुलिस और …