बिसौली। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के प्रतीक हजरत हाजी बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हुआ। हाजी बाबा खानकाह चिश्तिया नियाजिया आब्दिया में नमाज-ए-फजर के बाद कुरान ख्वानी कर उर्स का आगाज किया गया। इस दौरान जायरीनों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के पहले दिन दरगाह पर दूर-दराज से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न धर्मों के लोगों ने चादरपोशी और गुलपोशी कर अकीदत पेश की। खानकाह प्रबंधक मो. सलीम खां ने बताया कि जायरीनों के ठहरने, पेयजल और लंगर की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में अली अहमद, मुजीब सलमानी, जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat