Breaking News

अवैध असलहों समेत पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the love

बिल्सी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्सी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, पौनिया और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पहली कार्रवाई में बिल्सी पुलिस ने रफीनगर खितौरा रोड से मिर्जापुर जाने वाले कच्चे रास्ते से हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ग्राम मिर्जापुर सोहरा निवासी मुनाजिर अली, नाजिम और मुशर्फ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मुनाजिर के पास से एक 315 बोर की अवैध पौनिया व दो जिंदा कारतूस तथा नाजिम के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की है।
दूसरी कार्रवाई के तहत पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे ग्राम बैहटाजवी निवासी हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया है।वहीं, तीसरी बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने गिरधरपुर यात्रीशेड के पास से ग्राम गुधनी निवासी 20 वर्षीय अलीजान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन के आधार पर इस मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। थाना पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

Spread the loveउझानी, बदायूं। उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया …