Breaking News

धार्मिक चिह्न नहीं, सदाचार और कर्तव्यपालन बनाते हैं सच्चा धार्मिक : आचार्य संजीव रूप

Spread the love

बिल्सी। यज्ञतीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ का संचालन पंडित प्रश्रय आर्य जय ने किया।

अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि केवल धार्मिक चिह्न धारण करने से कोई धार्मिक नहीं बनता, बल्कि सदाचार, सेवा, सत्य और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना ही वास्तविक धार्मिकता है। उन्होंने परोपकार, संयम और श्रेष्ठ व्यवहार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सूरजवती देवी, राकेश आर्य, लीलावती देवी, विचित्रपाल सिंह, पंजाब सिंह, नरेश कुमार, संजय सिंह सहित आर्य संस्कारशाला के बच्चे एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत

Spread the loveजरीफनगर। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास …