Breaking News

*बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगीलो गुजरात’ की धूम, ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का भव्य आयोजन*

Spread the love

बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम ‘रंगीलो गुजरात’ रही, जिससे पूरा परिसर गुजराती संस्कृति और लोककला के रंगों में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष मनोज कुमार और विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेले में लगे फूड स्टॉल्स, मनोरंजक खेल और लकी ड्रॉ आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में टीम वर्क और प्रबंधन क्षमता का विकास करना है।

#BilsiNews #BabaInternationalSchool #Childrenday #BudaunNews #CulturalEvent


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध असलहों समेत पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the loveबिल्सी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत …