Breaking News

यातायात माह के तहत स्कूल-कॉलेजों में चला जागरूकता अभियान

Spread the love

प्रेशर हॉर्न पर भी हुई कार्रवाई
बदायूं। यातायात माह-2026 के अंतर्गत जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए बदायूं पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व और सुरक्षित आवागमन के बारीक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्का हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी सख्ती दिखाई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिलों में लगे मानक से अधिक तेज आवाज वाले प्रेशर और मॉडिफाइड हॉर्न के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए मौके पर ही कई बाइकों से ऐसे हॉर्न उतरवाए और चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि जागरूकता और प्रवर्तन की दोहरी रणनीति से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एआई स्वतंत्र चिंतन और गहरी समझ का विकल्प नहीं, सीखने का सहायक माध्यमः एल्युमिनाई

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी …