Breaking News

बदायूं में महिला और मासूम की हत्या से सनसनी, गांव में मचा हड़कंप

Spread the love

बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव की घटना, सूचना पर पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे

बदायूं। जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में एक विधवा महिला और मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक महिला और बच्चा रिश्ते में नानी और धेवता बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

Spread the loveउझानी, बदायूं। उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया …