कादरचौक। रुहेलखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने गंगा तट स्थित मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संपर्क मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन के कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat