Breaking News

सोत नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र गोकरनलाल की शनिवार शाम सोत नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रपाल मछली पकड़ने के लिए मोहम्मदगंज गांव के पास सोत नदी पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से वह नदी में गिर गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the loveबदायूं। थाना वजीरगंज परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस …