बदायूं। थाना वजीरगंज परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं, जांच से संबंधित शिकायतों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने तथा समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat