Breaking News

टीएमयू में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टेप अप सेरेमनी में मेधावी सम्मानित

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से एमबीबीएस बैच 2025-26 की फर्स्ट रैंक होल्डर सुकृति गोयल के संग-संग सेकेंड रैंक होल्डर प्रिया ओम कश्यप और थर्ड रैंक प्राप्त रूद्र राज सिंह ट्रॉफी एवम् प्रमाण पत्र से नवाजे गए

ख़ास बातें
यंगर ऐज में छोटे-से प्रोत्साहन से भी आत्मविश्वास में इजाफाः प्राचार्य
प्रो. एसके जैन ने स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए की जमकर हौसलाफजाई
सेकेंड ईयर में स्टडी को और संजीदगी से लेना होगाः प्रो. सीमा अवस्थी
अब गोल्स और अचीवमेंट के प्रति और बढ़ी जिम्मेदारीः प्रो. उमर फारूख

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में फर्स्ट टाइम एमबीबीएस बैच 2025-26 की स्टेप अप सेरेमनी में शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेधावी स्टुडेंट्स को सम्मानित किया गया। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. एसके जैन और पैथोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी के गाइडेंस में आयोजित इस सेरेमनी में फर्स्ट रैंक हासिल करने वाली सुकृति गोयल और सेकेंड रैंक होल्डर प्रिया ओम कश्यप और थर्ड रैंक प्राप्त रूद्र राज सिंह को ट्रॉफी एवम् प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडिकल लेक्चर थियेटर में हुई सेरेमनी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सेरेमनी में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह, अतिरिक्त मेडिकल अधीक्षक प्रो. वीके सिंह, माइक्रोबायोलॉजी के एचओडी प्रो. उमर फारूख, फिजियोलॉजी के एचओडी प्रो. जयवल्लभ कुमार, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी प्रो. साधना सिंह के संग-संग दीगर विभागाध्यक्षों और स्टुडेंट्स की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। दूसरी ओर सम्मानित मेधावी स्टुडेंट्स ने न केवल अपने अनुभव साझा किए, बल्कि सेरेमनी के बाद इन अविस्मरणीय पलों को अपने मोबाइल में कैद किया।

मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह ने स्टुडेंट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, यंगर ऐज में मिलने वाला छोटा-सा प्रोत्साहन भी स्टुडेंट्स के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रो. एसके जैन सेकेंड में आए छात्र-छात्राओं की हौसलाफजाई करते हुए बोले, आपको पहले पड़ाव को पार करने के लिए ढ़ेर सारी बधाइयां। साथ ही बोले, आप तो फर्स्ट ईयर पास होने के बाद मुझसे मिलने नहीं आए, मैं ही स्वंय स्टेप अप सेरेमनी में आपके बीच हूं। आप सभी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। प्रो. सीमा अवस्थी अपने एमबीबीएस के स्टडी काल का स्मरण करते हुए बोलीं, अब करिकुलम में बदलाव है, लेकिन हमारे वक्त में सेकेंड ईयर के लिए डेढ़ साल का समय मिलता था, लेकिन अब यह टाइम एक साल में सिमट गया है। ऐसे में आप पर स्टडी को संजीदगी से लेने की जिम्मेदारी है। प्रो. उमर फारूख ने कहा, जीवन चुनौतियों से भरा है। फर्स्ट ईयर की चुनौतियों को पार करके हम केवल हम खुशी तक सीमित नहीं रह सकते, क्योंकि गोल्स और अचीवमेंट के लिए आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने स्टुडेंट्स को एक हयूमन बींग बनने पर जोर देना चाहिए।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सीडीओ का औचक निरीक्षण, गोशाला से स्कूलों तक परखी व्यवस्थाएं

Spread the love बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा सहित विभिन्न …