बदायूं। मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Budaun Amarprabhat