बदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को बिसौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद जनपद में आईं महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र प्राथमिकता से बनवाए जाएं। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और कोटेदारों का सहयोग लिया जाए। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित करने को कहा।
Budaun Amarprabhat