Breaking News

मिशन शक्ति टीम ने 5 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया

Spread the love

बदायूं। जनपद की कुंवरगांव थाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता व तत्परता का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत घर से भटकी पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कस्बा कुंवरगांव के वार्ड संख्या 04 निवासी शिवांश गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता को थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे के पास पांच वर्षीय मासूम बच्ची अकेली घूमती हुई मिली। वह बच्ची को लेकर तत्काल थाना कुंवरगांव पहुंचे। कम उम्र होने के कारण बच्ची अपना नाम व घर का पता बताने में असमर्थ थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के इलाकों में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्ची की पहचान कस्बे के ही वार्ड संख्या 05 निवासी मुकेश की पुत्री आरोही के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोही घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी और रास्ता भटकते हुए घर से काफी दूर भट्टे के पास पहुंच गई थी।
पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित उसकी दादी व अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी लाडली को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कुंवरगांव पुलिस व मिशन शक्ति टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उघैती और इस्लामनगर के विवेचकों का किया अर्दली रूम, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर …