Breaking News

संभल में सनातन पदयात्रा के दौरान हंगामा, बैरिकेडिंग के पास पुलिस और संतों के बीच धक्का-मुक्की

Spread the love

संभल। महंत ऋषिराज गिरि के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन पदयात्रा के दौरान गुरुवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब यात्रा शाही जामा मस्जिद की ओर बढ़ने लगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर यात्रा को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बैरिकेडिंग के पास संतों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने संतों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तंबुओं के शहर में उमड़ने लगे श्रद्धालु, 23 नवंबर को होगा मिनी कुंभ मेले का उद्घाटन

Spread the love कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में आस्था की डुबकी, सुरक्षा …