Breaking News

टीएमयू के फिजियोथेरेपी छात्रों ने मिशन मुस्कान से असहायों के चेहरे खुशियों से किए लबरेज़

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मिशन मुस्कान के तहत स्टुडेंट्स एवम् फैकल्टी सदस्यों ने खुला बाल आश्रय गृह, मुरादाबाद पहुंचकर बच्चों के संग खुशियां साझा कीं। आश्रय गृह में बच्चों को चॉकलेट, फल, कपड़े, खिलौने, नोटबुक, चार्ट वितरित किए गए। साथ ही खेलकूद एवम् मनोरंजक गतिविधियों के चलते उनके चेहरे मुस्कान से खिल उठे।आश्रय गृह की संचालिका श्रीमती शोभना गुप्ता ने संस्थान की गतिविधियों एवम् बच्चों के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए कहा, खुला बाल आश्रय गृह अपने समर्पण एवम् इन असहाय बच्चों की इच्छाशक्ति के बूते अब तक लगभग दो हजार चिल्ड्रेंस को मुख्य धारा में जोड़ चुका है। यहां बच्चों को आवास, देखभाल के साथ औपचारिक शिक्षा, नैतिक मूल्य, अनुशासन और धार्मिक, आध्यात्मिक संस्कार भी दिए जाते हैं। बच्चों को गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान का ज्ञान कराकर उनमें आत्मविश्वास, देशप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास किया जाता है।

फिजियोथेरेपी के स्टुडेंट्स और फैकल्टी बीच संवाद में हर्ष और मानिका ने डॉक्टर और शिक्षक बनने की इच्छा जताई, जबकि कुछ बच्चों ने संगीत के प्रति अपनी रुचि साझा की। बच्चों के सपनों और उत्साह ने यह संदेश दिया, उचित मार्गदर्शन, शिक्षा और प्रोत्साहन से हर बच्चा अपने भविष्य को नई उड़ान दे सकता है। छात्रा पलक श्रीवास्तव और खुशी जैन ने मनोरंजक गतिविधियों का संचालन किया, इरतीका नाज़ ने खेल गतिविधियों का नेतृत्व किया। छात्रा सरबजीत कौर ने कविता की प्रस्तुति दी। फिजियोथेरेपी की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल के दिशा निर्देश पर आयोजित इस इवेंट में कोऑर्डिनेटर सुश्री शिवी गर्ग और श्री हर्ष त्यागी के संग-संग स्टुडेंट्स- अरिबा खालिद, कनिका सिंह, पाखी शर्मा, सैफ अली, अयान, गुलाम मोहम्मद आदि शामिल रहे। मिशन मुस्कान के जरिए फिजियोथेरेपी विभाग के स्टुडेंट्स ने न केवल सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदना और सामुदायिक सेवा को आत्मसात किया,बल्कि यह सामाजिक पैग़ाम भी देने में सफल रहे, जरूरतमंद बच्चों की मदद केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके साथ समय बिताना, उनकी भावनाओं को समझना और उनके सपनों को प्रोत्साहित करना भी समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …