Breaking News

डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, मौके पर कराया निस्तारण

Spread the love

बदायूं। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बिसौली सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर दूर-दराज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कई शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को बारीकी से समझा और अधिकांश शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण कराया। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण या विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उनके लिए अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।
वहीं, एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि और आपसी विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करे, ताकि अनावश्यक तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बिसौली श्रीमती प्रियंका वैश्य, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली सहित तहसील व जनपद स्तर के अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …