बदायूँ। शहर के गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में आगामी 20 एवं 21 नवम्बर 2026 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड सोसाइटी इन इंडिया’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी में भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, संभावनाओं और चुनौतियों पर गंभीर अकादमिक विमर्श होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन एवं संयोजिका डॉ. इति अधिकारी के संयोजन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एआई के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नैतिक पक्षों पर शोधपरक चर्चा को बढ़ावा देना है। देशभर से जुटने वाले शोधार्थियों और शिक्षाविदों के लिए यह मंच ज्ञान, नवाचार और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की अकादमिक संगोष्ठियों के प्रारूप को समझने के लिए आप National Conference by IQAC देख सकते हैं।
Budaun Amarprabhat