Breaking News

सीडीओ का औचक निरीक्षण, गोशाला से स्कूलों तक परखी व्यवस्थाएं

Spread the love


बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा सहित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में गोवंश के लिए भूसा-पानी की उपलब्धता संतोषजनक मिली और सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में निर्माण कार्य बंद मिला, जबकि टाइल्स का कार्य संतोषजनक पाया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय दूदेनगर में स्वयं सहायता समूह मक्का मदीना के उत्पादों का जायजा लिया। समूह द्वारा बैग और फाइल कवर तैयार किए जा रहे हैं। सीडीओ ने उत्पादों को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुराई का भी निरीक्षण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …