Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष से मोहित गुप्ता की मुलाकात, बिल्सी की राजनीति और संगठन पर हुई चर्चा

Spread the love

बिल्सी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। मोहित गुप्ता ने क्षेत्र की जमीनी स्थिति और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। उनकी इस मुलाकात को बिल्सी की स्थानीय राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …