Breaking News

जनगणना-2027 में सहयोग करें कोटेदार, पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में लाएं तेजी

Spread the love

बिसौली। आगामी भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने और पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सप्लाई इंस्पेक्टर पीयूष गंगवार एवं दिनेश कुमार ने क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कोटेदारों से अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने और लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही राशन कार्ड धारकों को जागरूक कर शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ककराला-बदायूं रोड पर बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Spread the loveहादसे के बाद ऑटो खाई में गिरा, घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया …