Breaking News

मेला ककोड़ा में आज से लगेगा स्काउट संस्था का निशुल्क खोया-पाया शिविर

Spread the love

बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से 21 से 26 नवंबर तक निशुल्क खोया-पाया समाजसेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से मेले में बिछड़े बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य किया जाएगा।

शुक्रवार सुबह नौ बजे स्काउट टीम को हरी झंडी दिखाकर मेला ककोड़ा के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी तथा इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता मौजूद रहेंगे।

डीओसी मोहम्मद असरार, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य के नेतृत्व में शिविर संचालित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ककराला-बदायूं रोड पर बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Spread the loveहादसे के बाद ऑटो खाई में गिरा, घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया …