Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, डॉ. अंबेडकर पार्क में किया गया माल्यार्पण*

Spread the love

*
बिल्सी (बदायूं)। आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को बिल्सी नगर में डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के राम कृष्ण आर्य (अध्यक्ष) डॉक्टर साहब लाल ,जगदीश चंद्र, अरुण कुमार आनंद, नाथूराम भारती, तेजेंद्र सागर, राजवीर जाटव , बिक्रम कुमार , मोहित यादव,सालू जाटव, कृष्ण सागर, विनय कुमार दिनकर, सियाराम जाटव पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
संविधान दिवस के अवसर पर सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा संविधान की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में तीस घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स में सीखीं स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की बारीकियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को चोट से बचाने और बेहतर प्रदर्शन …