Breaking News

दहेज हत्या के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। मुजरिया थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोल्हाई से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुवनेश पुत्र उदयवीर और उदयवीर पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम दरियापुर, थाना मुजरिया के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मुजरिया थाने में मुकदमा संख्या 119/2026 के तहत बीएनएस की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलजारी सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

TEDx TMU का मंच बनेगा विचारों, प्रेरणा और नवाचार का संगम

Spread the love27 नवंबर को जुटेंगी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां, विद्यार्थियों से साझा करेंगी अपने …