बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे के करनपुर टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने अनधिकृत बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर आठ बसों के चालान किए गए। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में दो चालकों के खिलाफ ड्रंकन ड्राइविंग की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बसों के परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूपीडा, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आगे भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।
Budaun Amarprabhat