बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आंचल राना धवन ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें मिल रही विधिक सहायता की जानकारी ली।
उन्होंने आधी सजा से अधिक अवधि जेल में बिता चुके बंदियों की सूची उपलब्ध कराने तथा उनकी रिहाई के संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण देने के निर्देश दिए। साथ ही बैरकों और पाकशाला का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने को कहा।
उन्होंने जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था कराने और नियमित दवाएं देने के निर्देश दिए। महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
इस दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat