Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मिल्क चिलर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण,

Spread the love

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के कक्षा VI के विद्यार्थियों के लिए शनिवार, 28 नवम्बर 2026 को मिल्क चिलर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण, शीतलीकरण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं डेयरी उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मिल्क चिलर प्लांट की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। प्लांट के इंचार्ज राना शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने उन्हें बताया कि विभिन्न स्थानों से एकत्रित किए गए दूध को किस प्रकार प्लांट तक लाया जाता है तथा उसकी गुणवत्ता की जाँच करने के बाद उसे निर्धारित तापमान पर ठंडा करके सुरक्षित रखा जाता है। विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण, शीतलीकरण, भंडारण एवं आगे की आपूर्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्लांट में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों को देखा और उनके कार्य करने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने दूध की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता के महत्व तथा दूध को सुरक्षित रखने में तापमान नियंत्रण की भूमिका को भी समझा। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं के अनुसार विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्लांट के कर्मचारियों ने सरल एवं रोचक तरीके से उत्तर दिया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर प्रदान करना है । इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनके ज्ञान एवं अनुभव को भी समृद्ध करते हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी आवश्यक है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें अपने आसपास की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में हुआ औचक शैक्षिक निरीक्षण

Spread the love वंदना सत्र से ही विद्यालय गतिविधि पता चलती है : हरिशंकर प्रदेश …