बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने शनिवार को कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में उघैती गर्वी निवासी आदर्श व अभिषेक (पुत्र श्रीराम) तथा अनमोल व रोहित (पुत्र विजय सिंह); किसेरा निवासी दीपक कुमार (पुत्र लाखन सिंह), उपकार (पुत्र राजेंद्र सिंह) व मेघ सिंह (पुत्र रामप्रसाद); बरवारा निवासी ललतेश (पुत्र धर्मेंद्र सिंह) और रायपुर कला निवासी अजय कुमार (पुत्र सोमपाल) को हिरासत में लिया गया।
इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्रवाई में ग्राम खंडुआ निवासी मुकेश (पुत्र कृपाल) और जयवीर (पुत्र छोटेलाल) को भी गिरफ्तार किया गया।
उघैती पुलिस टीम ने सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat