Breaking News

एसडीएम ने एक दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। शनिवार को मतदाता बूथ दिवस पर उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित प्रपत्रों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने बीएलओ से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी दावे-आपत्तियों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही बूथों पर पेयजल और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना प्राथमिकता है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

60 वर्ष से अधिक के कलाकारों व दिवंगत परिजनों को पेंशन की मांग

Spread the loveसांसद धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन बदायूं। समाजवादी पार्टी के 2027 विधानसभा चुनाव …