Breaking News

जी. डी. गोयनका स्कूल में ‘हॅपी क्लासरूम्स’ पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

बदायूं। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, बदायूं में शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से ‘हॅपी क्लासरूम्स’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। सीओई नोएडा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 8 प्रतिष्ठित विद्यालयों के कुल 48 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्ति मनीष पंवार और आशीष चौहान ने शिक्षकों को कक्षा के वातावरण को अधिक सकारात्मक, संवादात्मक और तनाव-मुक्त बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए। सत्र के दौरान रटंत विद्या के दबाव को कम कर छात्रों में जिज्ञासा, दयालुता और आपसी सम्मान विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही संवादात्मक व रोचक शिक्षण पद्धतियों, भावनात्मक खुशहाली तथा शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन और माइंडफुलनेस से जुड़े उपयोगी सूत्र साझा किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य एवं वेन्यू डायरेक्टर पुष्पराज सिंह ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधक शुभम गोयल, सीओई नोएडा, दोनों मुख्य प्रशिक्षकों तथा सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को सशक्त बनाना विद्यालय की प्राथमिकता है, क्योंकि एक खुशहाल कक्षा ही वास्तव में आनंदमयी शिक्षण की नींव रखती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

धुंध एवं कोहरे के दृष्टिगत 30 वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, बकाया टैक्स एवं अन्य अभियोगों में 14 वाहन सीज*

Spread the love** शासन एवं जिलाधिकारी महोदय जनपद बदायूं के निर्देशानुसार आगामी दिनों में धुंध …