Breaking News

आर्य समाज गुधनी की स्थापना का 111 वां वार्षिकोत्सव 5 जून से प्रारंभ होगा

Spread the love

बिसौली। आर्य समाज गुधनी की स्थापना का 111 वां वार्षिकोत्सव 5 जून से प्रारंभ होगा। जिसका आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आर्य संस्कार शाला का संचालन होता है। सोमवार को नगर के ए.आर. फीलिंग सेंटर पर मुलाकात में आचार्य संजीव रूप ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस 9 जून गुरुवार को भव्य शोभायात्रा सुबह 9:00 बजे निकाली जाएगी, और रात्रि को 8 बजे से सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वही 6 व 7 जून को यजुर्वेद पारायण यज्ञ प्रातः 8 बजे से व नित्य सत्संग रात्रि 8:00 बजे से होगा। रविवार 8 जून को सुबह 10:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी और रात्रि 8 बजे से आर्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार 9 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया वार्षिकोत्सव में आर्य समाज के अनुयायियों समेत प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े सर्व समाज के लोग भी भाग लेंगे। इस दौरान रविप्रकाश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, धर्मपाल पाठक आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भगवतीपुर में आरआरसी केंद्र के संचालन की उठी मांग

Spread the loveपरिसर में उगी झाड़ियां, ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की सिलहरी। …